मऊ:एसडीएम सुमित सिंह ने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय का किया निरीक्षण दिया निर्देश
घोसी तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम सुमित सिंह आदि।
रिपोर्ट: अशोक श्रीवास्तव
घोसी।एसडीएम सुमित सिंह शुक्रवार को तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पाण्डेय के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच कर निरीक्षण के साथ खतौनी आदि की जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश दिया।
एसडीएम सुमित सिंह रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय पहुच कर खतौनी फीडिंग के साथ विभिन्न विभागों से आनलाइन आये शिकायतों के फीडिंग, निस्तारण,आदि की जानकारी लिया।एसडीएम सुमित सिंह ने उपस्थित रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ फीडिंगकर्मचारियों से जानकारी प्राप्त करने के साथ मुख्य मंत्री कार्यालय, सम्बंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से आनलाइन प्रार्थनापत्रों को समय से घोसी तहसील के सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यवाही हेतु भेजने के साथ प्राप्त निस्तारण को सम्बंधित को भेजने का निर्देश दिया।तहसीलदार डा धर्मेंद्र पाण्डेय ने खतौनी फीडिंग के साथ वरासत, किसान बीमा को समय से निस्तारण की बात कही।इस अवसर पर तहसीलदार डा धर्मेंद्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा, स्टोनो विपिन कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो आदि उपस्थित रहे।