सूचना का अधिकार लागू कराए सरकार   मामला पहुंचा जनता दरबार। रजी अहमद , 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता।

गोपालगंज (विहार) विहार के प्रमुख समाज सेवी एवं आर टी आई एक्टिविष्ट रजी अहमद द्वारा जनता दरबार में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत आवेदन प्रपत्र का ससय निष्पादन नहीं करने वाले लोक सूचना पदाधिकारी एवं प्रथम अपीलीय प्राधिकार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराए जाने संबंधी पत्रक जिला पदाधिकारी गोपालगंज को समर्पित किया गया।

सनद रहे कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना प्रपत्र का ससमय लोक सूचना पदाधिकारी एवं प्रथम अपीलीय प्राधिकार द्वारा निष्पादित नहीं करने तथा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 को लागू करने में लापरवाही बरतने के सरकार वेहद शक्त है। सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 को लागू कराने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग विहार पटना द्वारा जारी पत्र संख्या 4266 दिनांक 12-3-24 एवं पत्र संख्या 569 दिनांक 13-01-21 तथा पत्र संख्या 3219 दिनांक 29-02-12 के माध्यम से सूवे के सभी जिलाधिकारियों के नाम आदेश दिया गया है।

आर टी आई एक्टिविष्ट रजी अहमद ने बताया है कि जिला प्रशासन गोपालगंज द्वारा ससमय समीक्षा बैठक नहीं किए जाने के कारण विहार में गोपालगंज जिला फिसड्डी साबित हो गया है।

प्रमुख समाज सेवी एवं आर टी आई एक्टिविष्ट तथा पत्रकार सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी) मोती लाल प्रसाद अधिवक्ता ब्यवहार न्यायालय गोपालगंज,आर टी आई एक्टिविष्ट मुकेश कुमार राम, शंकर जी अहीर एवं मंजेश कुमार पाण्डेय (पत्रकार) एवं आर टी आई एक्टिविष्ट सुनील कुमार मिश्र ने श्री रजी अहमद द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र का जोरदार समर्थन कर जिला प्रशासन से सूचना के अधिकार क़ानून को युद्ध स्तर पर लागू कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button