आजमगढ़:पकड़ा गया चोरी करने वाला शातिर चोर

Vicious thief caught stealing

आजमगढ़;गम्भीरपुर थाने की पुलिस ने चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार; सामान बरामद कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा सहाबल यादव S/O लल्लू यादव साकिन मोहिउद्दीनपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी के घर में अज्ञात चोरो ने घुसकर चोरी कर लिया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-

 

 

 

166/2024 धारा 380/457 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अनुपम जायसवाल द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तों 1. घुटुरू पुत्र अलाउद्दीन उम्र 32 वर्ष, 2.सब्बू पुत्र इस्लाम उम्र 38 वर्ष समस्त निवासी फैजुल्लाहपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।

 

 

गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 18/05/2024 को उ0नि0विजय शुक्ला मय हमराह, उ0नि0 सिन्धी लाल सोनकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त घुटुरू पुत्र अलाउद्दीन उम्र 32 वर्ष सा.फैजुल्लाहपुर थाना गम्भीरपुर

 

 

जनपद आजमगढ़ को 01 मोबाइल, 1600/- रुपया नगद, 01 नया साल, 01 मोजा नया, 01 पैन्ट, 01 टी-शर्ट गुलाबी रंग, 01 जीन्स पैंट रंग नीला, 02 शमीज, के साथ अभियुक्त के घर ग्राम फैजुल्लापुर से समय करी 04:45 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button