विद्युत वितरण खण्ड गौरी बाजार में सघन बिजली चेकिंग अभियान।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता, देवरिया।

 

देवरिया ,अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, गौरी बाजार  वी०के० सिंह ने बताया है कि है कि प्रबन्ध निदेशक, पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी के निर्देशानुसार विद्युत वितरण खण्ड गौरी बाजार में बकायेदारों का आज राजस्व वसूली एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है।

चेकिंग के दौरान 56 अदद उपभोक्ताओं का परिसर चेक किया गया, जिसमें 28 अदद उपभोक्ताओं से रू0 226512.00 बिल जमा कराया गया। 23 अदद बड़े उपभोक्ताओं द्वारा बिल न जमा करने के कारण उनके कनेक्शन को विच्छेदन किया गया। साथ ही 02 अदद गलत विधा में एवं 03 अदद अतिरिक्त डिमान्ड उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं पर नियमानुसार कार्यवाही किया गया। जिसमें अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता, टी०जी०-2 एवं विभागीय निविदा कर्मी एवं मीटर रीडर द्वारा चेकिंग अभियान में शामिल हुये। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपना विद्युत बिल समय से जमा करें, जिससे किसी भी कार्यवाही से बचा जा सकें।

Related Articles

Back to top button