सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना।

जिला संवाददाता, देवरिया।
समाजवादी पार्टी के विधायक स्वामी नाथ यादव ने किसानों के साथ मुआवजा भुगतान के लिए शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के विरुद्ध नारे बाजी कर सर्किल रेट से चार गुना भुगतान करने की बात कही
पूर्व विधायक ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मुआवजे शीघ्र मांग की।ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यदि 26 सितम्बर तक मुआवजा किसानों को नहीं मिला तो मेरे साथ किसान 27 सितम्बर तहसील गेट पर धरना देगे और चक्का जाम करेगे।विधायक ने कहा कि डेढ़ वर्ष से ऊपर हो गए अभी तक राम जानकी मार्ग का लोगों को मुआवजा नहीं मिला है।किसान तहसील से जिला तक का सालो से चक्कर लगा रहे है।पी डब्लू डी हीलाहवाली कर रहा है।और उपजिलाधिकारी के न्यायालय में किसानों का नाम खतौनी से खारिज कराकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए मुकदमा दाखिल कियाहै।
इस अवसर पर मनोज सिंह,राजेश सिंह,त्रिभूवन पांडेय, बालबिहारी तिवारी,दिनेश सिंह,सुरेश सोनकर, सिबलू सिंह,राजेश यादव,अरविंद जायसवाल, अभिनव सिंह,दुर्गेश यादव,परमानंद यादव,केदार नाथ विश्वकर्मा,त्रिपुरेश,चंदन सिंह,धनई यादव,रामाशीष यादव आदि उपस्थित रहे।



