मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए सत्र 2024-25 में अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश हेतु
रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया।जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना में आवेदन दिनांक 13.06.2024 से 25.06.2024 तक किया जा सकता है।
*अभ्युदय कोचिंग के अन्तर्गत उपलब्ध कोर्स*
BANK /RAILWAY /UPSSSC/UPSC/UPPSC
SSC
NEET/JEE
NDA/CDS/OTHER
आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु ऑफलाइन पंजीकरण दिनांक 13.06.2024 से 25.06.2024 तक किया जा सकता है। आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन बलिया एवं जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) बस्तौरा रसड़ा बलिया में प्राप्त किया जा सकता है। योजना के अधिक जानकारी के लिए मो0नं0 9891567585, 8953767858 पर कार्यालय अवधि में (10:00 से 5:00 बजे तक) एवं E-Mail:- abhyudayballia@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन की समस्त प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्रता निम्नवत् है- 1. UPSC/UPPSC/CDS की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे।
2. NEET/JEE प्रवेश परीक्षा हेतु कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत् अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे।
3. SSC/NDA की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे।