दो दिन से लापता युवती का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

जिला संवाददाता, देवरिया।

देवरिया: जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बागीचे के शीशम के पेड़ से युवती का लटका हुआ शव पुलिस ने शनिवार की रात बरामद किया। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। दो दिनों से युवती लापता थी।

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की रहने वाली 19 वर्षीया गुड़िया दो दिनों से लापता थी। परिवार के लोगों ने तलाश किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद मां ने शनिवार की सुबह इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद से पुलिस भी सक्रिय हो गई। देर रात गुड़िया का शव बागीचे में शीशम के पेड़ से लटका मिला। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button