स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में युवाओं ने की मंदिर परिसर की सफाई ।

जिला संवाददाता देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सतराव में
युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपवापार में शिव मंदिर परिसर की सफाई का कार्य युवाओं ने किया । जिसमें उपस्थित स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष राहुल मल्ल , हिमाशु विश्वकर्मा, शिवम पांडेय , शिवम तिवारी , मुकेश कुमार, अभिषेक विश्वकर्मा, अमन , अशोक राजभर, आदि लोग उपस्थित रहे



