वृद्ध महिला का सोते समय गला रेत कर हत्या 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए  पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। थाना दुर्गागंज क्षेत्र बीरापुर गांव में सोमवार को अपने घर के बरामदे में सोई एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला मृत अवस्था में पाई गई। मृतका के गले पर धारदार हथियार से कटने के निशान पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए छानबीन में जुटी रही। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख स्व.राजाराम गौतम की पत्नी गिरजा देवी (65 वर्ष) अपने घर के बरामदे में सोई थी। सुबह के समय वह मृत अवस्था में पाई गई। उनका गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इसकी सूचना गांव के प्रधान पति गयासुद्दीन द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजाराम रंजन मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी भदोही अजय कुमार चौहान व क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर प्रभात राय ने फारेंसिक टीम व

फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। पुलिस व फारेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल किए जा रहे थे। उनके द्वारा परिजनों के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही थी। हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए पुलिस छानबीन में जुटी रही। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चार बेटे हैं। जिसमें से मौके पर दो पुत्र घर पर मौजूद थे। वृद्ध महिला की हत्या की खबर सून ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़-भाड़ रहीं।

Related Articles

Back to top button