तहसील के प्रांगण विपणन विभाग द्वारा आयोजित धान खरीद रजिस्ट्रेशन मे किसानो नहीं दिखाया उत्साह।
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ
घोसी। मऊ।
घोसी तहसील के प्रांगण मे विपणन विभाग द्वारा धान क्रय के रजिस्ट्रेशन को लेकर किसानो का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस अवसर पर एक दर्जन किसानो ने रजिस्ट्रेशन कराया।
घोसी तहसील के परिसर में जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व आयोजित धान क्रय हेतु पंजीकरण में कुर्नगा के किसान मोहन दुबे, किसान नेता शेख हिसामुद्दीन ने बताया किसान का पहले 28 कुंतल प्रति हेक्टेयर पर किसानों का विक्रय हेतु पंजीकरण होता था परन्तु अब वर्तमान में 21 कुंतल प्रति कुंतल ही विक्रय हेतु पंजीकरण हो रहा है।जिससे किसान शेष धान को अन्य स्थान पर बेचने के लिए विवश होने से अपने धान के विक्रय करने के लिए पंजीकरण कराने से कतराने लगे है। इस संबंध में किसान शेख हिसामुद्दीन भाई एवं किरन दुबे ने कहाकि यदि हम 21कुन्तल प्रति हेक्टेयर की दर से क्रय केंद्र पर बेचेगें तो शेष धान बेचने के लिए प्राइवेट दुकानों का सहारा लेना पड़ेगा।इसलिए प्राइवेट दुकानों पर ही बेच कर तत्काल अपना धन प्राप्त कर लेंगें।गोठा मंडी के मोहन दुबे, चंद्रकला दुबे ,कमलेश पाण्डेय,त्रिलोकी दुबे आदि ने मांग किया है कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए धान क्रय हेतु पंजीकरण के लिए मात्रा बढ़ाया जाय ।वही एस एम आई दिवाकर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार धान क्रय हेतु पंजीकरण कराया जा रहा है।समय समय पर जैसा निर्देश आयेगा वैसा किया जायेगा।