जाली नोटों के कारोबार करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 10 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता।

देवरिया,

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जाली नोटो के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम में थाना तमकुहीराज, थाना तरयासुजान, थाना सेवरही तथा थाना साईबर की संयुक्त पुलिस को जाली नोट की खपत करने व अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में दिनांक 22.09.2024 को पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग करते हुए जाली नोटों द्वारा हुबहु भारतीय मुद्रा में मिलाकर सुचारु रुप से लेन-देन करने वाले व जाली नोटो की खरीद फरोस्त करने वाले तथा भारी मात्रा में देशी नाजायज असलहों व कारतूसों व विस्फोटक रखने वाले 10 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 लाख 62 हजार की जाली नोट, जाली करेंसी से परिवर्तित किये गए भारतीय मुद्रा 01 लाख 10 हजार रुपये नगद, नेपाल राष्ट्र की 3 हजार रुपये मुद्रा नगद, 10 अदद नाजायज तमंचे 315 बोर मय 30 अदद जिंदा कारतूस, 12 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस, 04 अदद सुतली देशी बम, अपराध में प्रयुक्त 13 अदद मोबाईल फोन मय 26 अदद फर्जी सिम, 10 अदद फर्जी आधार कार्ड, 10 अदद एटीएम कार्ड व 08 अदद लैपटाप व अपराध में प्रयुक्त 02 अदद लक्जरी चार पहिया वाहन (एक अदद स्कार्पियों काले रंग की व एक अदद विनस सफेद रंग की) बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना तमुकहीराज पर मु0अ0सं0 धारा 179/62(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जो काफी दिनों से अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर जाली नोटों को भारतीय मुद्रा में मिलाकर बाजार में सभी असली नोटों के साथ जाली नोटों की खपत किया करते है। अभियुक्तों द्वारा विवादित जमीनों को असलहों/विस्फोटकों के बल पर आम लोगों को डरा धमकाकर खरीदकर उसपर कब्जा कर लेते है फिर उसी जमीनों के ऊंचे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जीत करते हैं।

Related Articles

Back to top button