राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया।

स्थानीय बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम barahaj में आज राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ! मुख्य अतिथि डा अरविंद कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के उद्देश्य और इतिहास पर विस्तार से जानकारी दिया आपने यह बताया कि 24 सितंबर 1969 को इसकी स्थापना हुई जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज से जोड़ना है। राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है डा विवेकानंद पांडे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के विचारों को हमे आत्मसात करना चाहिए और समाज में एक अलग पहचान बनानी चाहिए!कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर अमरेश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने का कार्य करती है समाज की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है आप को अपनी भूमिका के अनुसार कार्य करना चाहिए आज साइबर अपराध,स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करना चाहिए!इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया इसके बाद सरस्वती वंदना और स्वागत गीत महिमा और प्रीति ने प्रस्तुत किया!कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत कुमार पांडेय ने किया!कार्यक्रम में शिवानी,वैष्णवी ,श्रेया ,आरिफ ,शिवम सहित सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक स्वयं सेवक और सेविका उपस्थित रहे!राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ!

Related Articles

Back to top button