यूपी में मौसम ने ली करवट,दो दिन अच्छी बारिश,अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा ये सिलसिला
Weather took a turn in Uttar Pradesh, good rain for two days, this trend will continue for the next few days

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।गोरखपुर,महराजगंज,कुशीनगर समेत आजमगढ़ आदि में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।इस बीच पुरवाई हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई मौसम सुहाना रहा।
बुधवार को यूपी में बारिश के क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिला।कन्नौज,अमेठी,प्रतापगढ़,जौनपुर और प्रयागराज में हल्की बारिश हुई।वहीं मथुरा,अलीगढ़ और बुलंदशहर आदि इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई।राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दोपहर में धूप छांव का मौसम रहा। हवाओं के असर से उमस भरी गर्मी में थोड़ी कमी आई।
मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक नए विकसित हुए वेदर सिस्टम के असर से बुधवार से प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।वहीं 27 व 28 सितंबर को यूपी के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं।बरहाल पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता मध्यम रहेगी।
मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में भी बुधवार से अगले कुछ दिन छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी में शुक्रवार को अच्छी बारिश के संकेत हैं।



