आजमगढ़ के हरिहरपुर में आयोजित तीन दिवसीय कजरी महोत्सव के दूसरे दिन,कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना एवं बाल कलाकारों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ जिला प्रशासन व जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद आजमगढ़ के तत्वाधान में प्रा0वि0 हरिहरपुर आजमगढ़ में आयोजित 3 दिवसीय (दिनांक 19, 20 व 21 अगस्त 2023) हरिहरपुर कजरी महोत्सव-2023 के आज दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर हरिहरपुर के कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना एवं बाल कलाकारों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई।इसी के साथ ही बाल कलाकारों द्वारा कजरी,अनिल मिश्र, खरपत्तू यादव ‘सांवला’, बिन्दू प्रकाश पाण्डेय, सनी मिश्रा, भागवत यादव, अमित पाण्डेय, गंगा गुंजन द्वारा गायन, पंकज द्वारा कजरी गायन, बंटी वर्मा द्वारा गायन, रियो वर्ड एकेडमी, लालगंज आजमगढ़ के छात्र/छात्राओं द्वारा सामूहिक कजरी गायन,अंजनी मिश्र द्वारा कजरी, अमृत मिश्र, राकेश श्रीवास्तव व त्रिपुरारी प्रसाद, पंकज मिश्र द्वारा गायन, योगेश मिश्र द्वारा भजन, विरेन्द्र मिश्र द्वारा लोकगीत, पण्डित रामप्रकाश मिश्र व डॉ0 मनोज मिश्र, हिमांशु मिश्र, संतोश मिश्र द्वारा गायन, राजकुमार तिवारी द्वारा दादरा, आराधना सिंह द्वारा गायन एवं अनुमेहा गुप्ता द्वारा कजरी गायन की प्रस्तुति की गई।इस अवसर पर विजय विक्रम सिंह पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री विनय कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी रुपेश गुप्ता, एसडीएम निजामाबाद प्रेमचंद मौर्य, एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे, जिला सूचना अधिकारी अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी पल्हनी सहित सम्बंधित अधिकारीगण एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button