जनआस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से हुआसंपन्न।
विनय मिश्र जिला संवाददाता।
देवरिया जिले के सलेमपुर नगर के नदावर छठ घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देने पहुंचे व उत्साह से छठ पर्व मनाया। घाट परिसर में सलेमपुर प्रशासन के द्वारा काफी सारी व्यवस्थाए की गई थी और बिना किसी समस्या से छठ महापर्व का समापन कराया गया।छठ महापर्व हिंदूओ का महापर्व है जिसमे श्रद्धालु शुद्धता और पवित्रता का पालन करते हैं और अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। छठ महापर्व का इतिहास महाभारत काल में द्रौपदी परिवार की सुख-शांति और रक्षा के लिए छठ का पर्व बनाया था। जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गए, तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा। उनकी मनोकामनाएं पूरी हुईं और पांडवों को राजपाट वापस मिल गया। लोक परंपरा के अनुसार, सूर्य देव और छठी मईया का संबंध भाई-बहन का है और इसी तरह छठ महापर्व का शुरुवात हुआ। सलेमपुर नदवार घाट छठ पूजा के लिए पूरे क्षेत्र में मशहूर है और काफ़ी दूर दूर के श्रद्धालु नदावर घाट छठ पूजा के लिए आते हैं और छठ मेला का आनंद लेते हैं।