बिजली विभाग द्वारा आयोजित सम्भव सम्पर्क सेवा समाधान जन सुनवाई कैम्प में 164 उपभोक्ताओं की हुई सुनवाई*70 मामलों का निस्तारण

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

 

घोसी।मऊ। घोसी नगर से सटे धरौली स्थित विद्युत वितरण खण्ड-तृतीय के कार्यालय पर शनिवार को ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा के निर्देश पर रामचन्द्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय व

अधिशासी अभियंता घोसी अजित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्युत वितरण खण्ड घोसी के अन्तर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु सम्भव सम्पर्क सेवा समाधान जन सुनवाई कैम्प सम्पन्न हुआ।जिसमें कुल 164 विद्युत उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। जिसमें से 65 का निस्तारण हुआ।13 उपभोक्ताओं को मीटर लगाने हेतु निर्देशीत किया गया। जिनको निर्धारित समय में समाधान करने का आश्वासन दिया गया।साथ ही कैम्प में रू दो लाख राजस्व की वसूली हुई।

ए डीसी रामचन्द्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय व अधिशासी अभियंता घोसी अजित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित संभव सम्पर्क सेवा समाधान जन सुनवाई कैंप में घोसी विद्युत खण्ड के 164 उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या प्रस्तुत की । जिसके समाधान के लिए निर्धारित समय दिया गया।65 का निस्तारण हुआ।

इस दौरान सुनाई में उप खण्ड अधिकारी घोसी मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, उप खण्ड अधिकारी पाण्डेयपार मणि त्रिपाठी, अवर अभियंता घोसी अजय कुमार त्रिवेदी, अवर अभियंता ग्रामीण घोसी माजिद के साथ बिजली विभाग के विजय बाबू, रविन्द्र शर्मा, लल्लु, प्रवीण शर्मा, तेज़ बहादुर, इमरान, पवन, अरुण, अंजेश, रामु, अफ़ज़ल, रामध्यान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button