युवक ने लगाया मारपीट एवं मोबाइल छिनैती का आरोप ।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज,देवरिया। भलुवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरौली निवासी एक युवक ने दो युवकों के खिलाफ दुकान पर चढ़कर मारपीट करने का आरोप लगाया है ।
इस मामले की तहरीर थानाध्यक्ष भलुवनी को देकर न्याय की गुहार लगाई है ।
बताया जाता है कि पंकज कुमार सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी बरौली ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि 9 नवंबर को समय प्रातः 10:50 बजे अपनी बरौली दुकान पर बैठा था इस दौरान दो युवक आये और मेरे ऊपर कांच के बोतल से प्रहार कर दिए जिससे हमारे हाथ एवं होठ पर चोट के निशान बन गए साथ ही मोबाइल भी छिन ले गये ।
इस पूरे मामले की जानकारी लिखित तारीफ लेकर के थानाध्यक्ष भलुवनी से न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष भलुवनी ने कहा कि तहरीर मिलेगी तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



