मिशन शक्ति के पांचवें चरण मैं ऑपरेशन जागृति के तहत नारी सशक्तिकरण की पहल ।

विनय मिश्रा जिला संवाददाता ।
देवरिया ।पुलिस अधीक्षक संकल्प
शर्मा के नेतृत्व में और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दीपेंद्र नाथ चौधरी के निकट पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति के पंचम चरण और ऑपरेशन जागृति के तहत नारी सशक्तिकरण की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।
महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम जिसमें उप निरीक्षक आकांक्षा यादव महिला कांस्टेबल मीणा और महिला कांस्टेबल प्रिंसी सिंह शामिल है ने आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के फम्मलेट वितरित किए ।
इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन ,181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा ,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन ,102 स्वास्थ्य सेवा ,और 1930 साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया ।
इसी क्रम में थाना रुद्रपुर की मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल कंचन यादव ने थाना क्षेत्र के विद्यालय में जाकर बालिकाओं के साथ गुड टच और बेड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा किया और घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किया।
उन्होंने बालिकाओं को घरेलू हिंसा से बचाव और खुद की सुरक्षा के महत्व को समझाया थाना सलेमपुर की मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक जगनारायण राय महिला कांस्टेबल बबीता पाण्डेय महिला कांस्टेबल आपला राय और महिला कांस्टेबल मीना चौहान ने बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया।
उन्होंने उन्हें स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी।



