आपका ओट आपका अधिकार सावधान रहें घूम रहे हैं ओट के सौदागर उत्तर भारतीय ओटरों पर कड़ी नजर

Aapk Oat Aapk Akhakar saavdhan rahe ghoom rahe hain oat ke saudagar North Indian otteron par naar par

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी

भिवंडी – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे जहां नेताओं के बिगडे़ बोल व आदर्श आचार संहिता को तार तार कर रहे हैं। वहीं भिवंडी के चुनावी रणभूमि मे अलग ही माहौल बनता जा रहा है। भिवंडी पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उत्तर भारतीय मतदाताओं की संंख्या इतनी है कि किसी भी चुनावी नतीजो को बदल सकते हैं। ऐसे में उत्तर भाततीय स्व घोषित समाज सेवी व संधटन चालक तथा धर्मिक ताना बाना बनाकर सजे हुए मतदाता के बाजार में नेता सौदागर बनकर चुनावी मौसम की गरमा गरम चाय के साथ ढा़बे बैठकर सुंदर भोजन का स्वाद लेकर ओटरों के सौदा करने में जुटे हुए हैं।उत्तर भारतीय समाज के कथित ठेकेदार कहां खो जाते हैं। जब उत्तर भारतीय समाज मुशीबत में पड़ जाता है। कहां खोजाते हैं उत्तर भारतीय रहनुमा जब उनपर प्रांत वाद भाषावाद, जातिवाद,धार्मिक ध्रवीकरण के ज्वलंत मुद्दों का शिकार होना पड़ता है। सिर्फ चुनावी मौसम में इन तथाकथित नेताओं व्दारा हर उम्मीदवार के चौखट पर जाकर अपने समाज के वोटरों का सौदागर बन जाते हैं। और तो और अपने आप को समाज का सबसे बडा़ हितैषी बताकर अपने हित में लग जाते हैं।
उत्तर भारतीय मतदाता सावधान रहें आपका ओट आपका अधिकार है । आपके ओटरों का सौदा ना होने पाये इन सौदागरों के मनसूबों को नाकाम करना आपका अधिकार है । सच्चे और विकाश शील प्रतिनिघि को चुनकर लाना आपका दाइत्व है। समाज के नाम पर ऐसे लोग फंड और दान मांगते है । और अपने लिए नए पोषाक, नई गाड़ी, आलीशान घर बनाकर मौज करते हैं। मजदूरों का शोषण करने वाले ये नेता, बड़े-बड़े वादे और दावे तो करते है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही समाज का दर्द उनके एजेंडे से गायब हो जाता है।उत्तर भारतीय समाज के भोले-भाले लोगों को ये नेताओं की ‘चालाकी’ को समझने की ज़रूरत है। जो लोग हर चुनाव में अलग-अलग रंग बदलते है, उनसे उम्मीद रखना केवल अपना समय बर्बाद करना है। समाज को इन कथित समाज सेवकों की असलियत पहचाननी होगी और इनसे दूरी बनानी होगी। इस बार चुनावी मैदान में उतरने से पहले सोचें, क्या आप अपने वोट को ऐसे “बाजार के सौदागरों” को बेचना चाहेंगे ? आप ऐसे उम्मीदवार को अपना बहुमूल्य वोट दें जो आपका हितैषी हो। परन्तु याद रहे मतदान अवस्था करें।

Related Articles

Back to top button