योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी बताना कांग्रेस की विकृत मानसिकता – हिन्दू महासभा

Describing Yogi Adityanath as a terrorist is a distorted mentality of Congress - Hindu Mahasabha

ब्युरोरिपोर्ट: अजय उपाध्याय

नई दिल्ली :अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी बताने पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि खरगे बुढ़ापे में अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को राजनीति से संन्यास लेकर वानप्रस्थ आश्रम में प्रवेश करने का परामर्श दिया है।हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी बताने के माध्यम से अपने हिन्दू विरोधी एजेंडा को आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस का हिन्दू विरोधी एजेंडा जेहादियों के गजवा ए हिन्द यानी इस्लामिक राष्ट्र से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा निर्वाचित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी कहने पर खरगे के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी कहना कांग्रेस की विकृत मानसिकता है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा ही हिन्दू विरोधी मानसिकता के साथ भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के अपने अघोषित मिशन पर काम करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ 2012 से ठीक पहले कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद हिन्दू विरोधी और जेहाद समर्थक कार्ड खेला था। ठीक बारह वर्ष बाद प्रयागराज कुंभ 2024 में योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी बताने का हिन्दू विरोधी तीर कांग्रेस ने अपने तरकश से निकाला है। कांग्रेस के इस हिन्दू विरोधी सिद्धांत से राष्ट्रवाद पर हमला किया गया है, जिसे हिन्दू महासभा किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।
जारी बयान में हिन्दू महासभा ने देश के बहुसंख्यक समाज से कांग्रेस के इस हिन्दू विरोधी मानसिकता के विरोध में एकजुट होकर ” कांग्रेस भारत छोड़ो ” अभियान आरंभ करने आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button