Mau news:पुरस्कार” जिम्मेदारियों का एहसास बढ़ाता है:डॉ.रामविलास भारती

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव

घोसी-मऊ। ब्लॉक घोसी अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली के प्रांगण में रविवार कार्यक्रम आयोजित कर राज्य अध्यापक पुरस्कार लखनऊ में प्राप्त करने के बाद विद्यालय पहुचने पर प्रधानाध्यापक डॉ.रामविलास भारती का विद्यालय परिवार, बच्चे, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति एवं शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा डॉ.रामविलास भारती का माल्यार्पण, बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।
ज्ञातव्य हो कि शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद मऊ से एक मात्र शिक्षक डॉ.रामविलास भारती को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने प्रमाणपत्र, अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया। साथ ही इस सम्मान में ₹25000 नगद, 3 साल का सेवा विस्तार,आजीवन राज्य सरकार की बसों में निशुल्क यात्रा आदि की सुविधा निहित है। इस पुरस्कार से, ग्रामवासी, जनपदवासी, अभिभावक एवं शिक्षक फुले नही समा रहे हैं। डॉ. भारती के इस पुरस्कार पाने से पूरा विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासी खुशी से गदगद है ।इस अवसर पर डॉ.रामविलास भारती ने सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार आप सबका है। और इसका श्रेय आप सभी को जाता है, निश्चय ही यह पुरस्कार हमारी जिम्मेदारियों को बढ़ा दिया है। यह पुरस्कार जिम्मेदारियां का और भी एहसास कराता है। डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि हमें नैतिक बल पर ध्यान देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बेहतर बनाने की जरूरत है जिसे बेहतर समाज बेहतर राष्ट्र एवं बेहतर नागरिक का निर्माण किया जा सके।
इस अवसर पर इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा की डॉ. रामविलास भारती का पुरस्कार पाने से हम सब गर्वान्वित हैं और निश्चय ही भरती जी हम सब के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का काम करते हैं। ग्राम प्रधान बालचंद ने कहा कि यह हमारे ग्राम सभा के लिए अद्वितीय एवं मान सम्मान बढ़ाने वाला पल है इसके लिए डॉ. भारती जी के अथक प्रयासों एवं उनके संघर्षों को नमन है। जिन्होंने अपना तन मन धन सब समर्पित कर बच्चों के भविष्य को संवारने में लगे हुए हैं। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षता बदामी ने कहा कि डॉ.भारती जी ने एक इतिहास रचा है और हम सब इस गौरवपूर्ण इतिहास के साक्षी हैं। आज उनके नेतृत्व में विद्यालय गुणात्मक रूप से सर्वांगीण विकास कर रहा है। इस इस अवसर पर इस अवसर पर कमलेश राय, संदीप कुमार, अनुज कुमार, मेहंदी रज़ा, बृजेश सागर, ममता साहनी, प्रदुमन, किशुनदेई, उत्तमी, तारा ,संतोष आदि उपस्थित रहे।फ़ोटो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button