आजमगढ़ में गोली लगने के बाद हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: आफताब आलम

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पाण्डेय का पूरा में महिला के साथ घटित घटना में वांछित अभियुक्त अतुल पाण्डेय पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार; अवैध असलहा, कारतूस व आलाकत्ल चाकू बरामद,वादी मुकदमा गौरव कुमार मौर्य पुत्र अभिमन्यु मौर्य सा0 पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहुवार थाना रौनापार ने थाना रौनापार पर तहरीर दिया कि दिनांक- 11.09.2023 को विपक्षी स्वामीनाथ पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय,अतुल पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय, विपुल पाण्डेय पुत्र श्यामसुन्दर पाण्डेय, विवेक पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय,मुस्कान पाण्डेय पुत्री नरेन्द्र पाण्डेय निवासीगण ग्राम पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहूवार थाना रौनापार द्वारा आबादी की जमीन के मुकदमें की रंजिश को लेकर वादी की माँ शीला देवी व पिता अभिमन्यु मौर्या को चाकू से हमला किया गया जिसमें इलाज के दौरान जिला अस्पताल आजमगढ़ में वादी की माँ शीला देवी की मृत्यु हो जाने व पिता अभिमन्यु मौर्या के जिला अस्पताल में भर्ती है, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 303/23 धारा 302/307/120बी/506/34 भादवि बनाम स्वामीनाथ पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय, अतुल पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय, विपुल पाण्डेय पुत्र श्यामसुन्दर पाण्डेय,विवेक पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय,मुस्कान पाण्डेय पुत्री नरेन्द्र पाण्डेय निवासीगण ग्राम पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहूवार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त, स्वामीनाथ पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय, विपुल पाण्डेय पुत्र श्यामसुन्दर पाण्डेय, विवेक पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय, मुस्कान पाण्डेय पुत्री नरेन्द्र पाण्डेय निवासीगण ग्राम पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहूवार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त विवेक पाण्डेय के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया था।शेष एक अभियुक्त अतुल पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय ग्राम पाण्डेय फरार चल रहा था,बुधवार की देर शाम को प्रभारी निरीक्षक रौनापार मय हमराह द्वारा मुखबीर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अतुल पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय ग्राम पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहूवार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को सुरौली ब्रेकर से समय करीब 19:35 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशादेही पर आजमगढ़ दोहरीघाट रोड के पास वहदग्राम पाण्डेय पूरा में समय करीब 20:20 बजे पहुचें, जहां पर अभियुक्त द्वारा पहले से आलाकत्ल के साथ अवैध असलहा छिपा कर रखा गया था, अभियुक्त असलहे को निकालकर तेजी से भगा और जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुये आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त अतुल पाण्डेय के बाये पैर में गोली लगी है, उपचार हेतु सीचसी लाटघाट ले जाया गया जहां से अभियुक्त को जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया है।घायल अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक चाकू, एक तमन्चा 315 बोर, एक खोखा एवं एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button