आजमगढ़ में पिकअप से लगे 6 गोवंशीय पशु बरामद, तीन गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने की पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के दुबेपुर के पास से पशुओं से लदी एक पिकअप को पकड़ा। पिकअप से 6 प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए। साथ ही तीन व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान दुबेपुर अण्डर पास सिक्स लेन के पास एक पिकअप वाहन में कुछ गोवंशीय पशुओ को क्रुरता पूर्वक लाद कर फुलवरिया अण्डर पास से जाते समय
दिलशाद उर्फ दिलशान 26 वर्ष पुत्र सगीर अहमद निवासी सोफीगढ़,अनीस 22 वर्ष पुत्र मल्हू निवासी बहरौली थाना लम्भूआ जनपद सुल्तानपुर,वीरेन्द्र यादव 32 वर्ष पुत्र श्रीराम यादव निवासी बसही थाना असरफपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ 06 राशी गोवंश (चार बछडे व दो गाय बछिया) व एक अदद पिकप रजि0 नं0 UP50 CT 4845 तथा 03 अदद मोबाइल कर उसके खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button