आजमगढ़ में हत्या के प्रयास का फरार और आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

रिपोर्ट: हाजी रज्जाक अंसारी
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, 21.08.2017 को अभियुक्त दीपक वर्मा पुत्र प्रकाश वर्मा निवासी परमेश्वरपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ अपने अन्य सह अभियुक्तों के साथ मिल कर मुकदमा वादी व उसके साथी को गाली गुप्ता देते हुए मारपीट किया गया तथा पिस्टल सटा कर आपराधिक बल का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 21.08.2017 को मु0अ0सं0 193/17 धारा 323/504/506/307/352 भा0द0वि0 बनाम. लालू यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी कटोही थाना अतरौलिया . राजाबाबू पुत्र फतेहबहादुर निवासी हैदरपुर थाना अतरौलिया. दीपक वर्मा पुत्र प्रकाश वर्मा निवासी परमेश्वरपुर थाना अतरौलिया. सादिक पुत्र असगर निवासी अतरौलिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में आंशिक विवेचना अभियुक्त दीपक वर्मा पुत्र प्रकाश वर्मा निवासी परमेश्वरपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध उ0नि0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। शनिवार को उ0नि0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक वर्मा पुत्र प्रकाश वर्मा निवासी परमेश्वरपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को पावर हाउस अतरौलिया के पास से समय बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।



