शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति दर्शन करने पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर

[ad_1]

तिरुपति, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर शनिवार को अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचीं। यहां पहुंच कर उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

इस दौरान जान्हवी और शिखर दोनों पारंपरिक परिधान पहने हुए नजर आए। जान्हवी ने गहरे लाल-बैंगनी रंग की साड़ी के साथ इसी रंग का ब्लाउज पहना था। इसमें सफेद रंग का किनारा काफी आकर्षक लग रहा था। साथ ही वह गले में सफेद हार से काफी मनमोहक लग रही थीं।

शिखर की बात करें तो वह दक्षिण भारत के पारंपरिक परिधान, जिसमें नीचे सफेद धोती और ऊपर गमछा डाले नजर आए। दोनों को देखने के लिए तिरुपति मंदिर परिसर में काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मंदिर परिसर में पहुंचने पर जान्हवी में भगवान वेंकटेश्वर को दंडवत प्रणाम किया।

बता दें कि जान्हवी कपूर पिछले कुछ समय से व्यवसायी शिखर पहारिया को डेट कर रही हैं। बचपन के प्रेमी कहे जाने वाले ये दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ अच्छे से रह रहे हैं। दरअसल जान्हवी को ‘शिखर’ नाम का पेंडेंट पहने हुए भी देखा गया था। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी के बॉलीवुड में आने के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं, लेकिन आखिरकार वे एक-दूसरे के पास वापस आ गए। सिर्फ़ जान्हवी ही नहीं, बल्कि जान्हवी का पूरा परिवार शिखर को बहुत पसंद करता है। ताजा चर्चाओं के अनुसार, जान्हवी और शिखर 2025 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

काम की बात करें तो जान्हवी कपूर और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की क्रॉस-कल्चरल रोमांस फिल्म ‘परम सुंदरी’ 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में सिद्धार्थ के किरदार का नाम ‘परम’ और जान्हवी के किरदार का नाम ‘सुंदरी’ रहता है।

मैडॉक ने सिद्धार्थ के किरदार के लिए कैप्शन में लिखा था, “नॉर्थ का मुंडा सिद्धार्थ ‘परम’ के रूप में आपके दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है। साउथ की ‘सुंदरी’ के रूप में जान्हवी आपका दिल पिघलाने के लिए तैयार है।

–आईएएनएस

पीएसएम/सीबीटी

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button