आजमगढ़:तहसील लालगंज में ग्रामीणों में बांटा गया घरौनी प्रमाण पत्र

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

तहसील संवाददाता सत्येंद्र सिंह

लालगंज/आजमगढ़:स्थानीय तहसील परिसर लालगंज में स्वामित्व योजना के तहत वितरित किया गया ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र स्वामित्व योजना मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है । इस योजना से भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाना है । ताकि हर व्यक्ति अपने जमीन का मालिकाना हक प्राप्त कर सके । प्रधानमंत्री द्वारा आज पूरे भारत देश में 58 लाख लोगों को डिजिटल माध्यम से घरौनी प्रमाण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में शनिवार को तहसीलदार लालगंज शैलेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों में घरौनी प्रमाण पत्र कार्यक्रम के मुख्य तिथि ऋषिकांत राय व विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार सिंह (मंडल अध्यक्ष लालगंज)के हाथों वितरित किया गया घरौनी प्रमाण पत्र सुरेन्द्र राम, मोहम्मद अब्बास, चंपा शंभू राय, इत्यादि ग्रामीणों में वितरित किया गया । इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनोज गिरी, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, सतेंद्र सिंह, अशोक यादव, कुल भास्कर, आनंद राय, इत्यादि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन कानूनों हरिद्वार सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button