बिलरियागंज पुलिस ने किया मूर्तियों को स्थापित होने वाले पंडाल स्थलों का निरीक्षण और मूर्ति कमेटी के अध्यक्षों को दिया दिशा निर्देश

Bilariaganj police inspected the pandal sites where idols would be installed and issued directions to the idol committee chairpersons.

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़:

आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद खास बाजार बिलरियागंज में बनने वाले दर्जनों मूर्तियों के पंडाल स्थलों का थाना अध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा ने अपने दल बल के साथ निरीक्षण किया और मूर्ति स्थापित करने वाले कमेटी के अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया कि आप लोग जहां पर मूर्तियां बैठाएंगे उचित स्थान हो, पंडाल के अंदर अग्निकांड से निपटने के लिए पंडाल के पास पानी की उचित व्यवस्था हो व बालू आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही साथ दर्शनार्थियों को आने-जाने के लिए खुले रास्ते होने चाहिए। और आप लोग भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा पर्व को हंसी खुशी से मनाएंगे। यहाँ लगने वाले मेले में अपने वॉलिंटियरों के साथ मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करेंगे साथ ही साथ दुर दराज से आने वाले दर्सनार्थियों का ख्याल करते हुए किसी भी तरह की कोई अभद्रता ना हो। यदि मेले के अंदर कोई अनहोनी की आशंका हो तो आप लोग तुरंत सरकारी नंबर या तो हमारे पर्सनल नंबर पर सूचित करें और कानून हाथ मे न लेकर पुलिस का सहयोग लें जिसे शांति व्यवस्था बनी रहे। और यहां का सदियों से लगने वाला ऐतिहासिक मेला हंसी-खुशी के साथ और अच्छी तरह से व्यतीत हो। ताकि मेला मे आने वाले लोग पूर्व की तरह भविष्य में भी बिलरियागंज के मेला ब्यवस्थापक् व मूर्ति स्थापकों का नाम लेते रहैं और उनके पद चिन्हों पर चलकर अपने-अपने क्षेत्र में दूसरे लोग भी इसी तरह से शांति व्यवस्था के साथ एक आकर्षक भव्य मेले का आयोजन कर सकें। साथ ही साथ मेले में दूर-दूर से आने वाले दुकानदारों का भी सहयोग करें उनको उचित स्थान देकर उनकी दुकान लगवा दें जिससे वह अपने घर परिवार की जीविका के लिए कमाने आए हैं उनकी दुकान भी आसानी से चल सके।

उन्हों सख्त निर्देश दीया कि मेले के अंदर चोर चंडालों का प्रवेश वर्जित रहेगा, मेले के अंदर दारु शराब पीकर नशे की हालत में घूमना सख्त मना है,मेले के अंदर यदि किसी भी स्थान पर कोई व्यक्ति अभद्र व्यवहार करते हुए पकड़ा गया तो उसके साथ सख्त से सख्त कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी चाहे वह मेरे ही घर का मेंबर क्यों ना हो या मेरे थाने का कोई स्टाफ ही क्यों ना हो। थाना अध्यक्ष अतुल मिश्रा के इस विचार से क्षेत्र में एक नया संदेश गया है जिसकी जोरदार चर्चा हो रही है की जनता के बीच में इस तरह से अपने विचारों को खुलकर रखने वाले थाना अध्यक्ष का सहयोग पूरी तरह से करना हम लोगों का परम कर्तव्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button