स्थापना दिवस की तैयारी में जुटे आइडियल पत्रकार संगठन के पदाधिकारी,23 मार्च 2025 को अयोध्या में मनाया जाएगा स्थापना दिवस
Ideal Journalist Organization officials are busy preparing for the foundation day, Foundation Day will be celebrated in Ayodhya on 23 March 2025
प्रयागराज/उत्तर प्रदेश:आइडियल पत्रकार संगठन के स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आइडियल पत्रकार संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन का स्थापना दिवस 23 मार्च को अयोध्या में मनाने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष अयोध्या डॉक्टर एस के मौर्य, मंडल अध्यक्ष अयोध्या डॉक्टर तनवीर अहमद, जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर विपिन तिवारी, तथा अयोध्या मंडल के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दृढ़ संकल्पित है तथा कार्यक्रम को भव्य रूप देने हेतु तैयारियां जोरों पर चल रही है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने यह भी बताया की कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या प्रेस क्लब में करने की पूर्ण तैयारी चल रही है। प्रशांत शुक्ला ने यह भी बताया कि संगठन की स्थापना दिवस की तैयारी हेतु संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में अयोध्या आ रहे हैं, उनके द्वारा प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अयोध्या के सभी मंडल स्तर एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अयोध्या के आसपास के जिलों के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आपस में चर्चा तथा परिचर्चा में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आज़मी, डॉ अरुण भारद्वाज, डॉ मोहन धनराज, नर्वदेश्वर मिश्रा, विनय कुमार श्रीवास्तव, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सूर्यकांत कदम , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आवा सूर्यवंशी, राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल, एवं राशिद खान पठान,तथा प्रदेश संरक्षक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, डॉ नरेंद्र पांडे, डॉ पृथ्वीराज सिंह, प्रदेश प्रभारी राम नारायण राय, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामजी प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह विनोद मिश्रा एवं श्रवण यदु, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तारीक बेग, प्रदेश महामंत्री उमाशंकर प्रजापति, तथा प्रवीण मद्धेशिया, मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ बजरंगी विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष चित्रकूट धाम सुरेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष गोरखपुर भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता नुरुल और फिरोजी एवं दुर्गा सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्याम जी उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार मिश्रा, प्रदेश प्रभारी महाराष्ट्र अजय उपाध्याय एवं प्रदीप खंडारे, प्रदेश उपाध्यक्ष महाराष्ट्र आरिफ खान पठान, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे,एवं कई प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यदु , तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मोहम्मद जमील, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, गुजरात से भारत कुमार भानुशालीके नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी-अपनी तैयारी में अपनी अपनी कार्यशैली के साथ कार्यक्रम को मजबूत बनाने हेतु लगे हुए हैं। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा भी आजमगढ़ के पदाधिकारीयों को जागृत करने में लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य एवं दिव्य होगा। उन्होंने सभी पत्रकारों को उक्त कार्यक्रम में जुड़ने का आवाहन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के जनवरी के अंतिम सप्ताह में आगमन पर अयोध्या मंडल , आजमगढ़ मंडल, तथा प्रयागराज मंडल के समस्त जिम्मेदार पदाधिकारी एवं सदस्य अयोध्या में उपस्थित रहेंगे।