आजमगढ़:अज्ञात चोरों ने मां काली के मंदिर से चोरी की

Unknown thieves stole from Maa Kali temple

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह

लालगंज/आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पूरब काली मां के मंदिर में शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने काली मां के मंदिर से चांदी का मुकुट,सोने की बाली व नथिया,घंटी हाथ से बजाने वाली ताला तोड़कर चुरा ले गए। जब मंजू पाल पत्नी अनिल पाल रविवार की सुबह लगभग पांच बजे मंदिर की साफ सफाई करने पहुंची तो देखी की मेंन दरवाजा की कुंडी कटी हुई है। कटी हुई कुंडी देख सन्न रह गई।मंजू पाल तुरंत गांव में जाकर बताई तो ग्रामीण मंदिर पहुंच गए।मंदिर का दरवाजा खोला गया तो देखें मंदिर से उपरोक्त सामान चोर उठा ले गए हैं ।इसकी सूचना तुरंत कोतवाली देवगांव में दी गई ।कोतवाल मय फोर्स मंदिर आकर मौका मुआयना किया।आदित्य सिंह पुत्र चंद्र बदन सिंह निवासी चेवार पूरब ने थाना कोतवाली देवगांव में तहरीर दे दी है ।

Related Articles

Back to top button