आजमगढ़:अध्यक्ष सहित नौ पदो पर चुनाव हुआ सम्पन्न

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेक्ट कर्मचारी संघ शाखा आजमगढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार तिवारी चुनाव अधिकारी, रीडर न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुजीत कुमार भगत सहायक चुनाव अधिकारी, रीडर न्यायालय जिलाधिकारी न्यायालय विपुल सिंह सहायक चुनाव अधिकारी के देखरेख में अध्यक्ष मंत्री समेत कुल 9 पदों पर चुनाव कराया गया। जिसमें चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार राय, मंत्री पद पर अशोक कुमार यादव निर्वाचित हुए है। इसी तरह से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सूर्यभान यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमरुद्दीन, संयुक्त मंत्री लालजी गौड़, कोषाध्यक्ष शिवकुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री मनीष कुमार, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री संध्या मिश्रा और संप्रेक्षक पद पर उदय प्रताप निर्विरोध निर्वाचित हुए है। संगठन द्वारा नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष परवीन कुमार राय ने कहा कि कर्मचारियों के हित व अधिकार के लिए ईट से ईट बजाने का कार्य करूंगा।

Related Articles

Back to top button