आजमगढ़:समाधान दिवस में 18 शिकायतें पत्रों में से महज 3 का निस्तारण

Azamgarh: Out of 18 complaint letters, only 3 were resolved on Samadhan Diwas

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह

लालगंज/आजमगढ़ :लालगंज तहसील परिसर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी श्यामप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ ।उपजिलाधिकारी श्यामप्रताप सिंह ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 18 फरियादी शिकायत लेकर अफसरों के पास पहुंचे , इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के 09, पुलिस 04 , विकास विभाग 01, विद्युत विभाग 01,अन्य 03 सहित कुल 18 शिकायतें आई थी। जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।उपजिलाधिकारी ने शेष 15 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए।इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर तहसीलदार शैलेश कुमार यादव,खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह,प्रभारी एडियो पंचायत ओपी सिंह,कोतवाल विनय कुमार मिश्र,सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह पालीवाल,बांकेलाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button