आजमगढ़:गौशाला में लगाई आग लगाने वाले आरोपित पर मुकदमा हुआ दर्ज

Azamgarh: Case filed against the accused who set fire to the cowshed

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़:रौनापार थाना क्षेत्र के बलुआ पार गांव में गौशाला में आग लगाकर गौशाला में बंधे पशुओं को खोल दिया गया। आग लगने से गौशाला पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद गौशाला की देखभाल करने वाले जगरनाथ यादव ने इस मामले की शिकायत रौनापार थाने में दर्ज कराई है।पीड़ित की शिकायत पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार जगरनाथ यादव एक गौशाला चलाते हैं जिसमें करीब 40 से 50 गाएं रहती थी। आसपास के लोगों ने इन गायों को खोल दिया।आसपास के लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत की गई कि गौशाला की गाय हम लोगों की खेती को बहुत नुकसान करती है। इसके बावजूद भी गौशाला के लोगों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। वही इस मामले में जगन्नाथ यादव ने बताया कि शंकर यादव और राजा यादव ने मिलकर गौशाला में आग लगा दी और गौशाला में बड़े पशुओं को सड़क पर छोड़ दिया।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौशाला फूंके जाने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

Related Articles

Back to top button