आजमगढ़:पिता के सपनो को किया पूरा,24 साल में बन गया एमबीबीएस

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट :आनन्द गुप्ता अहरौला

अहरौला आजमगढ़ ::अहरौला क्षेत्र के बस्ती भुजबल के पंडरी गांव निवासी उत्कर्ष सिंह पुत्र आलोक सिंह मात्र 24 साल की उम्र में एमबीबीएस बन गये इस उपलब्धि पर क्षेत्र व इष्ट, मित्र की तरफ से बंधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उत्कर्ष सिंह के पिता आलोक कुमार सिंह जी ने बताया कि मेरी भी इच्छा थी कि मैं अपने बच्चों को डॉक्टर बनाऊं बेटा इस सपने को पूरा किया उत्कर्ष सिंह को कजाकिस्तान से पांच साल तक पढ़ाई करने के बाद एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। भारतीय नियम के अनुसार विदेश से डिग्री लेने के बाद फारेंन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जामिनेशन की परीक्षा पास करनी होती है परीक्षा का परिणाम दो दिन पहले आया है जिसमें उत्कर्ष सिंह पास कर लिए हैं। उत्कर्ष सिंह ने अपने सफ़लता का श्रेय अपने पिता आलोक कुमार सिंह व माता विजय लक्ष्मी सिंह को दिया है। बधाई देने वालों में सतेन्द्र सिंह,सुभाष चौबे, डॉ.प्रमोद मिश्रा, डॉ काली सिंह, भुपेंद्र सिंह, संतोष मोदनवाल, संतोष चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button