आजमगढ़:सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने कार व चालक को लिया हिरासत में

An elderly man died in a road accident, police took the car and the driver into custody

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव

अतरौलिया/आजमगढ़:बता दे थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर नेशनल हाईवे 233 पर बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह वही घायल होकर तड़पने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरो ने उसको मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल पुत्र बागेश्वरी उम्र लगभग 65 वर्ष जो कि प्रत्येक दिन की भांति दूध बेंचकर बाजार से घर वापस जा रहा था कि घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही नेशनल हाईवे पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई । मृतक घर पर रहकर खेती किसानी करता था। मृतक के पास एक भी लड़का है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही कार और चालक को हिरासत में लिया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि आज सुबह बाबूलाल यादव दूध बेचकर अपने घर जा रहे थे कि सड़क पार करते समय एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई ।पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है। मृतक के भाई श्यामलाल ने बताया कि रोज की तरह दूध बेचकर घर आ रहे थे कि सड़क पार करते समय दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना बहुत ही दुखद है।

Related Articles

Back to top button