आजमगढ़:नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वी जयंती पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Azamgarh: A grand tricolor procession was taken out on the 128th birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव

अतरौलिया/आजमगढ़:बता दे की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वी जयंती के अवसर पर लगभग 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा अतरौलिया स्थित आर डी मल्टीप्लेक्स सिनेमा से निकाली गई, जिसमें बी एच एस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग गोविंदपुर ,मां जानकी इंटर कॉलेज भवानीपुर, रामनाथ धनंजय पब्लिक स्कूल जगदीशपुर के बच्चों और बच्चियों ने संयुक्त रूप से इस तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक दीनानाथ रहे। लगभग 300 मी0 तिरंगा यात्रा आरडी मल्टीप्लेक्स परमेश्वरपुर से शुरू हुई जो केसरी चौक, बब्बर चौक, सदर बाजार, स्टेट बैंक रोड, रोडवेज होते हुए पुनः मनोज मैरिज हॉल में जाकर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में विद्यालय की बच्चियों द्वारा मनमोहक झांकियां भी निकाली गई जिसमें सबसे पहले भारत माता की झांकी,रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व स्वामी विवेकानंद की झांकी ने सबका मन मोह लिया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों और बच्चियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगन भेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपनिरीक्षक समेत पुलिस फोर्स को भी लगाया गया था। इस मौके पर आयोजक पूर्व प्रांत सदस्य विवेकानंद पांडे ,बीएचएस अकैडमी डायरेक्टर वर्तिका सिंह, प्रिंसिपल रुचि तिवारी ,सुधांशु ओझा, विजय तिवारी ,उत्कर्ष, डीके सिंह, आलोक ,ज्ञान प्रकाश सिंह प्रांत सह मंत्री ,शशिकांत मंगलम, अनमोल, हर्षित सिंह, प्रिंसिपल पुष्प लता सिंह, शुभम मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button