आजमगढ़:महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए टोल प्लाजा मैनेजर द्वारा विश्राम की निःशुल्क की गई है व्यवस्था

Azamgarh: Toll plaza manager has made free arrangements for rest for Maha Kumbh devotees

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना अंतर्गत मोहिद्दीनपुर अमौड़ा स्थित टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा के ठेकेदार संतोष सिंह द्वारा महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं के लिए ठहरने रहने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर अमौड़ा में स्थित टोल प्लाजा पर जब से महाकुंभ शुरू हुआ है तब से उस रास्ते से गुजर रहे सभी श्रद्धालुओं के लिए टोल प्लाजा के ठेकेदार संतोष सिंह द्वारा टेंट का तम्बू की व्यवस्था करके रहने ठहरने की व्यवस्था की गई है जिसमें रात में श्रद्धालु रुक कर आराम कर रहे हैं उसके बाद अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं वही यातायात के प्रति जागरुक करते हुए चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, नशे में वाहन ना चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें व अन्य स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक करने का भी कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button