राजकुमार यादव डॉ. राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित

रिपोर्ट:रोशन लाल
महाराष्ट्र:ठाणे महापौर तथा अनेकों पुरस्कार से पुरस्कृत आदर्श शिक्षक एवं सुयश इंग्लिश स्कूल काल्हेर के मार्गदर्शक राजकुमार राम लरवन यादव को टीम मंथन गुजरात की ओर से डॉ.राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सेवा रत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पद्मश्री गेना जी पटेल, में शैलेश प्रजापति, नसीम बानो के करकमलों द्वारा उंझा, उमिया धाम में प्रदान किया गया । उन्हें यह सम्मान नवाचारी, सृजनशील,रचनात्मक, कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के लिए,तथा शिक्षा के क्षेत्र में नित नए- नए विकसित होते आयाम के साथ नवीन चुनौतियों व आधुनिक भारत के निर्माण में सरकारी शिक्षा के माध्यम से बालकों के सर्वांगीण विकास में अमूल योगदान तथा शिक्षक प्रशिक्षण देने के लिए प्रदान किया गया। इस सफलता पर मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ .बाबूलाल सिंह, मा.नगर सेवक व कांग्रेस प्रेसिडेंट मनोज शिंदे,डॉ. सचिन सिंह, सुयश विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता पानमंद, विद्यालय के संस्थापक त्रिबंक पानमंद, समाजसेवी डॉ. आर.एम. पाल, सुरेंद्र मिश्रा, प्रदीप गांगुर्डे,समन्वय संकल्प के प्रबंधक एवं ट्रस्टी अनिरुद्ध पांडे, राष्ट्रभाषा मुबंई प्रांतीय प्रचार सभा के संचालक ब्रजेश तिवारी, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता श्रीकांत दुबे,हिंदी प्रचारक विनोद दुबे, शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, कवियत्री कृष्ण श्रीवास्तव, साहित्यकार मंजू यादव, मुख्याध्यापिका मालती यादव, रेखा तिवारी , विजया यादव, वरिष्ठ शिक्षिका रेनू सिंह, किरण तिवारी,महाजन सुनीता, वनिता ओबेरॉय, निर्मला खैर इत्यादि मान्यवरों ने यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button