मतदाता जागरूकता को निकाली रैली, उपजिलाधिकारी ने दिलाई गई शपथ।

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता ।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ श्री कृष्ण इंटर कॉलेज से जिलाधिकारी , आश्रम के पीठाधीश्वर आज्जनेय दास ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमें बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहजके छात्र-छात्राओं बाबा राघव दास भगवान दास महिला महाविद्यालय श्री कृष्णा इंटर कॉलेज आश्रम बारहठ यह छात्र-छात्रा कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्र-छात्राओंने मतदाता जागरूकता रैली पैदल मार्च करते हुए देवरिया बरहज मेन चौराहे होते हुए तहसील पर समाप्त हुई। बरहज तहसील में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

उपजिलाधिकारी अंगद अंगद यादव ने मतदान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाने के बाद विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया की मतदान से राष्ट्र निर्माण होता है आप सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें।

तहसीलदार करुण कुमार ने कहा देश को आजादी दिलाने में सबसे ज्यादा युवाओं की भूमिका रही है उन्होंने बताया कि हम लोग प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाते हैं जिससे आप सभी के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें तभी हम भारत के एक सुंदर सपने को साकार कर पाएंगे।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य , खंड शिक्षा अधिकारी बरहज देहात राज किशोर सिंह, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक, प्रोफेसर विनीत पांडे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सूरज गुप्ता विनय कुमार मिश्रा, जय नारायण तिवारी के साथ अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button