आजमगढ़:70 लाख रुपये की लूट 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़।देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे में कोल्डड्रिंक व्यापारी से हुई 70 लाख रुपये की लूट के मामले में आला अधिकारियों की करीब 5 घंटे तक चली जांच में मामला फ़र्ज़ी पाया गया। एसपी ने दावा किया कि व्यापार में घाटा और बैंक के करोड़ो रूपये लोन के चलते व्यापारी ने लूट की झूठी कहानी रची थी। एसपी ने कहा कि जांच जारी है और जांच के बाद जो भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।बताते चले कि लालगंज कस्बे के व्यापारी शिव कुमार पुत्र कन्हैयालाल की शिव शक्ति इंटर प्राइसेज नाम की एजेंसी है। और वह कोल्डड्रिंक का व्यापार करते है । उन्होंने सुबह पुलिस व डायल 112 को बताया कि 2 दिन अवकाश का इकट्ठा 70 लाख रुपया लेकर सोमवार को बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी बीच पैदल आए बदमाशों ने उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर आतंकित किया और रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के बाद डीआईजी आज़मगढ़ रेंज सुनील कुमार सिंह, एसपी हेमराज मीणा और क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। पुलिस ने एजेंसी पर लगे सीसी टीवी कैमरे की जांच की तो वह बंद मिला। इसके साथ ही आसपास के कैमरे की जांच की । करीब 5 घंटे तक चली जांच के बाद यह सामने आया कि लूट की घटना फ़र्ज़ी है। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी से कड़ाई से पूछताछ शुरू।किया जिसके बाद भेद खुल गया और घटना फर्जी पाई गई।एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि व्यापारी शिवकुमार के ऊपर बैंक का एक करोड़ 5 लाख का बकाया था जो वह बहुत दिनों से नहीं चुका पा रहा था। वही एजेंसी को जनवरी से फरवरी के बीच करीब एक करोड़ रुपये देने थे जिससे कि पूरे वर्ष इनको सामान मिलता लेकिन व्यापार में घाटा होने के चलते ये दे नही पा रहे थे। इसी बीच इनके डीलरों की मीटिंग हुई थी जिसमे यह फैसला हो गया था कि अगर यह रुपया नही दे पाए तो एजेंसी दूसरे को दे दी जाएगी। जिससे ये काफी परेशान थे और 24 तारीख से ही लूट की कहानी बनाने में जुटे थे। आज इन्होंने लूट की जानकारी दी। जब इनके एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो वे बंद पाए गए। आसपास के कैमरे खंगाले गए लेकिन घटना होनी नहीं पाई गई। एजेंसी से 50 हज़ार नकद, मोबाइल बरामद हुआ है। अभी जांच जारी है, जांच के बाद जो भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button