घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस। निकाली गई प्रभातफेरी

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। मऊ। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयो के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में झंडारोहन के साथ झांकी के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को याद किया गया।ब्लॉक घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त एवं प्रधानाध्यापक डॉ.रामविलास भारती के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमें ग्राम प्रधान बालचंद एवं विद्यालय प्रबंध समिति की उपस्थिति में ग्राम सभा के महिला अभिभावकों द्वारा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर “भारत के संविधान” की “प्रस्तावना” का शपथ लेते हुए लेते हुए बाबा साहेब डॉ.आंबेडकर एवं अन्य महापुरुषों को माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा भारत के संविधान की प्रति एवं महापुरुषों की प्रतिमा के साथ पूरे ग्राम सभा की प्रभात फेरी की गई। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और अभिभावकों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।

नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण मे अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता एवं सभासदो, कर्मचारियों की उपस्थिति में ई ओ अनिल कुमार ने, तहसील में एसडीएम न्यायिक राजेश अग्रवाल, तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह, एन टी निशांत मिश्रा की उपस्थिति में एसडीएम अभिषेक गोस्वामी ने कोतवाली में कोतवाल मनोज सिंह ने ध्वजरोहन किया। कुमार परमार्थ पीजी कालेज कल्याण पुर में प्रबंधक राजेंद्र यादव ने, कृषक लालसर पीजी कालेज टकटेउआ में प्रबंधक सूर्यभान यादव ने ध्वजारोहण किया। वही स्वामी विवेकानंद विद्यालय घोसी के विधार्थियो ने सुंदर झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाल कर नगर को देशभक्ति के रंग में सरोबार कर दिया।

Related Articles

Back to top button