कांगो हिंसा : युगांडा की अपील – बातचीत की मेज पर आएं सभी पक्ष

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

कंपाला, 29 जनवरी (आईएएनएस)। युगांडा ने पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में लड़ाई को समाप्त करने के लिए संघर्ष में शामिल पक्षों के बीच बात करने की अपील की है। इसकी जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने दी।

युगांडा के आईसीटी और राष्ट्रीय मार्गदर्शन मंत्री क्रिस बार्योमुंसी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सोमवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान बातचीत के लिए निर्णय लिया गया।

बार्योमुंसी ने कहा, “एक सरकार के रूप में, हमारा विचार है कि संघर्षरत समूहों को बातचीत के लिए मेज पर आना चाहिए और संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजना चाहिए। जैसा कि हम सभी जानते हैं, डीआरसी कई वर्षों से शांत नहीं है।”

उन्होंने कहा कि चल रही लड़ाई न केवल अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए बल्कि पूर्वी अफ्रीकी समुदाय (ईएसी) के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। ईएसी आठ देशों को एक साथ लाने वाला एक क्षेत्रीय समूह है।

उन्होंने कहा कि युगांडा ईएसी के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा शिखर सम्मेलन आयोजित करने के प्रयासों का स्वागत करता है। इसका उद्देश्य उस बढ़ते संघर्ष को खत्म करना है, जिसमें कई लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग विस्थापित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रविवार को कहा कि वह पूर्वी डीआरसी में बढ़ती हिंसा से बहुत चिंतित हैं। उन्होंने मार्च 23 मूवमेंट (एम 23) के जारी आक्रमण और डीआरसी के पूर्वी प्रांत नॉर्थ किवु की राजधानी गोमा की ओर आगे बढ़ने की अपनी कड़ी निंदा दोहराई।

गुटेरेस ने एम 23 से सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों को तुरंत बंद करने और कब्जे वाले क्षेत्रों से हटने की अपील की।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पूर्वी डीआरसी में 2025 की शुरुआत से 400,000 से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस बीच, डीआरसी में तनाव बहुत अधिक है क्योंकि मार्च 23 मूवमेंट विद्रोही समूह और डीआरसी सेना के बीच पूर्वी शहर गोमा में लड़ाई जारी है। वहीं, राजधानी किंशासा में नागरिक विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

मंगलवार की सुबह उत्तरी किवु प्रांत की राजधानी और एक क्षेत्रीय केंद्र गोमा में शत्रुता फिर से शुरू हो गई। शांति बहाल करने के लिए मध्यस्थता के प्रयास विभिन्न क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर रुके हुए हैं।

स्थानीय सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि एयरपोर्ट के पास मंगलवार सुबह से ही भीषण लड़ाई चल रही है, यह एक रणनीतिक स्थान है जो पहले विद्रोहियों के हाथों में चला गया था।

–आईएएनएस

एससीएच

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button