Iran vs US:हवा में धुआं-धुआं हुआ अमेरिकी विमान! ईरान के दावे से मचा हड़कंप
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, ईरान बोला- अमेरिकी फाइटर जेट किया ढेर

Iran US Aircraft Shot Down: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है। ईरानी स्टेट टीवी के मुताबिक, रात के दौरान ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के विमान को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि विमान हवा में ही धू-धू कर जलने लगा।
हालांकि, अमेरिका की ओर से अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दावे पर नजर रखी जा रही है और विशेषज्ञ इसे पश्चिम एशिया में बढ़ते टकराव से जोड़कर देख रहे हैं।



