गाजे-बाजे के साथ निकाली गई द्वारिकाधीश की शोभायात्रा

रास्ते भर श्रद्धालुओं ने खेली अबीर-गुलाल की होली

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। मोढ़ बाजार में स्थित शिव मंदिर श्री द्वारिकाधीशजी महाराज से बुधवार को भगवान द्वारिकाधीश की गाजे-बाजे शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल की होली खेली। बाजार के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

भगवान द्वारिकाधीश की शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल हुई। बैंडबाजों की धुनों पर युवा नाचते गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। रास्ते भर अबीर गुलाल की होली खेली गई। हलवाई समाज के तत्वावधान में निकाली गई भगवान द्वारिकाधीश की शोभायात्रा में मुख्य रथ बेहतरीन तरीके से सजाया गया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवान द्वारिकाधीश की आरती उतारी। शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ जमकर अबीर गुलाल की होली खेली। बाजार रोड मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा, बड़ा चौराहा होती हुई मंदिर द्वारिकाधीश पहुंची।

इस मौके पर संयोजक विजय शंकर मोदनवाल, चंदन मोदनवाल, दिनेश मोदनवाल, वीरेंद्र मोदनवाल, लखन भगवान दास, महेंद्र कुमार, महेश कुमार, बृजेश मोदनवाल,दिनेश मोदनवाल, गणेश कुमार, राजेंद्र, आशीष व अंकित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button