मधुबन पुलिस ने दो पशु तस्करों को एक गो वंश के साथ किया गिरफतार।

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी/मधुबन। मधुबन पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के लक्ष्मी पुल ढाला बंधा के पास से एक अदद गोवंशीय पशु के साथ दो पशु तस्करों के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओ में चालन कर दिया।
क्षेत्र में गस्त के दौरान कोतवाल संजय त्रिपाठी को मुखबीर से सूचना मिली की क्षेत्र के लक्ष्मी पुल बंधा के पास पीकअप पशु को क्रूरता पूर्वक बाध कर वध हेतु ले जाने वाले है। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पीकअप को रोक कर उसमें क्रूरता पूर्वक बाध कर रखे एक अदद गोवंश पशु के साथ दो पशु तस्करों मो सोफ़ियान एवं साहवान निवासी रामपुर बिलौली मऊ को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दोनों को संबंधित धाराओ में चालान कर दिया।



