दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

बरहज देवरिया। स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के प्रागण में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र (मेरा युवा भारत) देवरिया के तत्वावधान में प्रमोशन ऑफ फिट इंडिया फिटनेस क्लब के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस बालिका वर्ग में कबड्डी, स्लो साइकिल रेस व बैडमिंटन का आयोजन किया गया। जिसमे भागलपुर, बरहज, सलेमपुर, गौरी बाजार व लार ब्लॉक के विजेता प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी अनुपम मिश्र, अमर मिश्रा, अभिषेक मिश्र उर्फ बिट्टू, शिवम द्विवेदी मौजूद रहे।

समाजसेवी अनुपम मिश्र ने कहा कि जहां एक तरफ शिक्षा की महत्तता हैं उसके साथ ही युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल भी जरूरी है। जहां खेलो से आपसी सदभावना और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है वही विधा से मानसिक ज्ञान की प्राप्ति होती है।

अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल मल्ल के द्वारा माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर किया गया।

इसके पूर्व मंचासीन अतिथियों द्वारा कॉलेज प्रांगण में स्थापित बाबा राघवदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।

बालिका वर्ग में कबड्डी का फाइनल मुकाबला लार बनाम सलेमपुर के बीच खेला गया। जिसमें सलेमपुर ने लार को 44/25 प्वाइंट से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।

बैडमिंटन में खुशी सिंह विजेता व कत्यानी जायसवाल उप विजेता रही एवं स्लो साइकिल रेस में सहानी चौहान विजेता व पूजा कुमारी उप विजेता रही।

निणर्याक मण्डल में संजीव पाण्डेय व पहलवान पवन सिंह रहे।

प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय, राहुल मल्ल, अध्यक्ष शिवम पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button