30 जनवरी को "2025 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला" का प्रसारण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 30 जनवरी (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के “2025 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला” का प्रसारण 30 जनवरी (पहले चंद्र माह के दूसरे दिन) को रात 8 बजे किया जाएगा।

इस साल के स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला में मुख्य मंच शानशी प्रांत के ताइथ्वान शहर के प्राचीन काउंटी के मंडपों व टावरों में स्थापित किया जाएगा, जो एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है।

पारंपरिक ओपेरा और तकनीकी नवाचार को एक साथ जोड़कर एक नया सांस्कृतिक अनुभव बनाना इस वर्ष के स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला का मुख्य आकर्षण है।

इस वर्ष के स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला में देश भर से लगभग 80 कला मंडलियों के लगभग एक हजार लोग इस शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button