शनचन-चोंगशान मार्ग पर यातायात प्रवाह अधिक

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 30 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना का अंतिम साल है। इस साल के वसंतोत्सव के दौरान बहुत सारी मुख्य परियोजनाओं का निर्माण फिर भी तेजी से हो रहा है।

दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत में शनचन शहर और चोंगशान शहर को जोड़ने वाले समुद्र पार मार्ग पर यातायात पिछले साल शुरू हुआ। इससे चोंगशान, शनचन और क्वांगचो को साथ में जोड़ा गया और क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर-बे एरिया में शहरों के बीच मिश्रित विकास बढ़ाया गया।

शनचन-चोंगशान मार्ग पर यातायात शुरू होने के बाद पिछले आधे साल में औसत दैनिक ट्रैफिक मात्रा 80 हजार से अधिक है। इस साल वसंतोत्सव के दौरान बहुत सारे पर्यटकों ने इस मार्ग के जरिए परिवहन किया। चोंगशान से शनचन तक ड्राइविंग का समय 2 घंटे से घटकर 30 मिनट से भी कम हो गया।

चोंगशान के संस्कृति और पर्यटन ब्यूरो के उप प्रमुख प्येन शूयोंग ने कहा कि शनचन-चोंगशान मार्ग पर यातायात शुरू होने के बाद बहुत सारे लोग शनचन, हांगकांग और चूच्यांग नदी के पूर्वी तट से चोंगशान आए।

पिछले साल जनवरी से जून तक चोंगशान में यात्रियों की संख्या एक करोड़ थी, जबकि शनचन-चोंगशान मार्ग खुलने के बाद जुलाई से दिसंबर तक यात्रियों की संख्या 1 करोड़ 80 लाख तक बढ़ी, जो पहली छमाही की तुलना में 90 प्रतिशत अधिक है। अनुमान है कि इस साल के वसंतोत्सव के दौरान चोंगशान जाने वाले पर्यटकों की संख्या और अधिक होगी।

वहीं, शनचन हवाई अड्डे के परिवहन संचालन केंद्र के मैनेजर चांग छाओ ने कहा कि शनचन-चोंगशान मार्ग खुलने के बाद शनचन हवाई अड्डे ने शनचन-चोंगशान मार्ग के माध्यम से चोंगशान, च्यांगमन और नानशा जाने वाले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन खोली। पिछले साल शनचन हवाई अड्डे में यात्रियों की संख्या वर्ष 2023 की तुलना में 16.6 प्रतिशत अधिक रही। वसंतोत्सव का परिवहन शुरू होने के बाद चार एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइनों में औसत दैनिक यात्री मात्रा में 30 फीसदी की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button