मफलर से गले में फंदा लगाकर फंखे के सहारे लटककर युवक ने की आत्महत्या
घटना के बाद मृतक युवक के परिवार में मचा रहा कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के चकगुमानी में स्थित एक कटरा में सहज जनसेवा केंद्र के संचालक ने दुकान में ही अपने मफलर से गले में फंदा लगाकर फंखे के सहारे लटककर आत्महत्या कर लिया। गुरुवार को सुबह के समय सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के साहसीपुर निवासी सर्वेश (25 वर्ष) पुत्र उमेशचंद्र द्वारा चकगुमानी गांव में स्थित खेतई प्रजापति के कटरा में सहज जनसेवा केंद्र का संचालन करते थे। वें उसी दुकान में रात के समय रहते भी थे। बुधवार की रात वह खाना खाकर सोने के लिए दुकान बंद कर दिए। सुबह जब काफी देर तक दुकान नहीं खुली तो लोग खिड़की से झांककर देखें। जहां पर सहज जनसेवा केंद्र के संचालक का मफलर से गले में फंदा लगाकर फंखे से लटकता हुआ शव दिखाई दिया। घटना की जानकारी होने के बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही साथ पुलिस को दी गई। जानकारी होने के बाद मौके पर रोते-बिलखते परिजन पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी काफी देर से पुलिस पहुंची। हालांकि थानाध्यक्ष मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सीओ भदोही अशोक मिश्र व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। सीओ, स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।



