ऑटो यूनियन चालक समिति की मासिक बैठक हुसैनगंज में हुई संपन्न

 

आजमगढ़। ऑटो यूनियन चालक समिति उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक बेलईसा हुसैनगंज मंत्री सनी गुप्ता के मंत्री दुकान पर हुई संपन्न। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक व संचालन संगठन मंत्री शाहिद अहमद ने किया। मंत्री राम अवतार ने कहा हमारा ऑटो संगठन कुछ समाज हित के लिए दो कदम चलने की जरूरत है वही राम अवतार गौड ने कहा चाहे सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट हॉस्पिटल अगर इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाती है तो मौत के बाद परिजनों से अस्पताल द्वारा पैसा ना लिया जाए। सराहनीय चर्चा पर सभी चालकों व ऑटो मालिकों ने पुरजोर समर्थन किया मुकेश श्रीवास्तव द्वारा सदस्यों व पदाधिकारी को कार्ड बनवाने को लेकर चर्चा किया गया वहीं अनिल पटेल द्वारा सभी पदाधिकारी सदस्यों का कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी लिया गया है। वही अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने संगठन के विस्तार के लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारी को व क्षेत्रीय पदाधिकारी को संगठन की मजबूती के बारे में सुझाव दिया गया वही सरकारी योजनाओं व बीमा श्रम कार्ड के लिए भी चर्चा किया गया सभी पदाधिकारी ने इस कार्य के लिए समर्थन किया मासिक बैठक शामिल लोग गोवर्धन सुरेंद्र राजेश चौबे रामा गौड विंध्याचल राजन नगेन्द्र मौर्य रमेश चौहान लोग भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button