Mau news:सौ वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ मतदाताओं को एसडीएम सुरेश कुमार ने किया सम्मनित

घोसी तहसील सभागार में 112वर्षीय वरिष्ठ मतदाता हाजी रहमतुल्लाह को निर्वाचन आयोग का पत्र देकर सम्मानित करते एसडीएम सुरेश कुमार

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव

घोसी/मऊ:घोसी तहसील सभागार के साथ बुथों पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सौ वर्ष से अधिक उम्र के 30 मतदाताओं को एसडीएम सुरेश कुमार के साथ बीएलओ ने निर्वाचन आयोग से प्राप्त श्रधेय वरिष्ठ मतदाता पत्र देकर सम्मानित किया गया।एसडीएम सुरेश कुमार ने तहसील सभागार में नगर के मदापुर निवासी हाजी रहमतुल्लाह112 वर्ष को निर्वाचन आयोग के पत्र देकर कहा कि निर्वाचन आयोग की यह एक अनूठी पहल है।आप सभी ने लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकायों के चुनावों में कई वार मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत किया है।इसी क्रम में कन्धेरी प्राथमिक विद्यालय पर गांव निवासी सौ वर्षीय चन्दरी देवीयादव एवं एक सौ दो वर्षीय पति रामरूप यादव को एवं अन्य बुथों पर बीएलओ ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर वीआरसी शकील अहमद, पंकज चौहान,सुनील आदि उपस्थित रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button